Ballia News: 6 साल की मासूम से बलात्कार के जुर्म में दो दरिंदे गिरफ्तार

  • Agency by: भाषा
  • Updated Mar 6, 2024, 01:07 PM IST

Ballia News: बलिया जिले के एक गांव में दो लड़कों पर एक छह साल की बच्ची के साथ बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया गया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर बलिया के किशोर न्यायालय में पेश किया

Ballia News: बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय बालिका के साथ दो लड़कों ने कथित रूप से बलात्कार किया। दोनों लड़कों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बालिका की मां ने दोनों लड़कों पर मुकदमा दर्ज किया, जिसके बाद आरोपियों को हिरासत में लेकर बलिया के किशोर न्यायालय में पेश किया गया।

Ballia

बलिया

पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी देत हुए बताया कि दोनों आरोपियों को मंगलवार को हिरासत में लेकर किशोर गृह भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बुधवार को जानकारी दी कि फेफना थाना क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय बच्ची सोमवार को दोपहर में दोनों लड़कों के साथ खेल रही थी, जिसके दोनों लड़के बच्ची को किसी सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया।

End of Feed