UP News: लंबित भर्तियों को लेकर युवाओं ने लगाई गुहार, जनता दरबार में आश्‍वासन मिलने पर जताया आभार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 6, 2024, 04:34 PM IST

UP News: प्रदेश में युवाओं के लिए कई कल्‍याणकारी योजनाओं का संचालन हो रहा है। जिसका बड़ी संख्‍या में युवा लाभ उठा रहे हैं। कई विभाग में भर्तियों के लिए आवेदन भी मांगे गए हैं।

UP News: उत्‍तर प्रदेश सरकार इन दिनों सरकारी विभाग में लंबित पड़ी भर्तियों के मुद्दे पर काफी संजीदगी से काम कर रही है। वहीं, पेपर लीक जैसे अपराध के प्रति भी सरकार ठोस कदम उठा रही है। युवाओं के भविष्‍य के साथ खिलवाड़ करने वालों के साथ सरकार ने सख्‍ती से निपटने का अल्‍टीमेटम पहले ही दे दिया है। इसके अलावा युवाओं को आश्‍वस्‍त किया है कि जल्‍द से जल्‍द परीक्षाएं करा सरकारी विभागों में भर्ती शुरू कराई जाएगी। इसी बीच जनता दरबार में प्रदेश की कुछ युवा बेटियों को बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की मुख्य सेविका भर्ती को लेकर भी आश्‍वासन मिला।

​bal vikas pushtahar mukhya sevika bharti, up news, lucknow news, hindi news, times now navbharat


उत्‍तर प्रदेश के युवा।

युवा लड़कियों ने बताया कि, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन विभाग द्वारा 2021 के प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के अंतर्गत बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में 2693 पदों पर मुख्य सेविका भर्ती निकाली गई थी। 24 सितंबर 2023 को इस भर्ती को दो पालियों में सकुशल संपन्न कराया गया था। इस परीक्षा में प्रदेश की 34,990 लड़कियां सम्मिलित हुई थीं। हालांकि, अभी तक इसका परिणाम नहीं जारी किया गया है। युवाओं के मुताबिक, 'जब जनता दरबार में ये समस्‍या मुख्‍यमंत्री जी को बताई गई तो उन्‍होंने जल्‍द से जल्‍द समाधान होने का आश्‍वासन दिया।'

End of Feed