27 नहीं 28 को बंद रहेंगे दिल्ली के गवर्नमेंट ऑफिस, बकरीद की छुट्टी का आया नया शेड्यूल

केंद्र सरकार के दिल्ली/नई दिल्ली स्थित कार्यालयों में बकरीद के लिए अवकाश 27 मई के बजाय अब 28 मई को होगा।

ईद-उल-अजहा के उपलक्ष्य में दिल्ली स्थित सभी केंद्रीय सरकारी प्रशासनिक कार्यालय 28 मई को बंद रहेंगे। कार्मिक मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पहले, केंद्र ने ईद-उल-अजहा के लिए 27 मई को छुट्टी घोषित की थी। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दिल्ली केंद्रीय सरकारी प्रशासनिक कार्यालय ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर 28 मई, 2026 को बंद रहेंगे।

Bakrid holiday 2026 Schedule

बकरीद की छुट्टी (फोटो-Istock)

ईद-उल-अज़हा पर सुरक्षा अलर्ट

ईद-उल-अज़हा से पहले दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और इसके तहत गश्त और वाहनों की जांच बढ़ा दी गई है। साथ ही कई जिलों में अमन समिति की बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि त्योहार को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सामुदायिक संपर्क कार्यक्रम, सुरक्षा कर्मियों को प्रशिक्षण और समन्वय बैठकें आयोजित की जा रही हैं। देश में 28 मई को ईद-उल-अजहा या बकरीद का त्योहार मनाया जाएगा।

End of Feed