Bakrid 2026: बकरीद पर देश भर में हाई अलर्ट; दिल्ली से लखनऊ तक पुलिस का फ्लैग मार्च, खुले में कुर्बानी और सड़क पर नमाज बैन

Bakrid 2026 Security Alert: देश भर में बकरीद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। यूपी में सड़क पर नमाज और सोशल मीडिया पर कुर्बानी लाइव करने पर रोक है। वहीं, दिल्ली यूनिवर्सिटी में ईद के दिन परीक्षा कराने के विवाद पर दिल्ली हाई कोर्ट ने छात्रों को पुनर्निर्धारण की बड़ी राहत दी है। आइए जानते हैं देश भर के शहरों में बकरीद के दिन किस तरह के इंतजाम किए गए हैं।

Bakrid 2026: देश भर में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में बकरीद का त्योहार संपन्न कराने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के प्रशासनिक अमले ने कमर कस ली है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, असम और महाराष्ट्र के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। इसी बीच, दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में ईद के दिन परीक्षा रखे जाने का मामला अब कोर्ट से लेकर सियासी गलियारों तक गर्मा गया है।

Bakrid security flag march UP Delhi police

बकरीद पर यूपी से लेकर दिल्ली तक अलर्ट (सांकेतिक चित्र)

जयपुर-दिल्ली में शांतिपूर्वक नमाज हुई

राजधानी जयपुर समेत पूरे राजस्थान में बकरीद का त्योहार पूरी शांति के साथ मनाया जा रहा है। जयपुर के पुराने शहर की जामा मस्जिद में शांतिपूर्वक बकरीद की नमाज अदा की गई, वहीं ईदगाह में सुबह 8 बजे से नमाज पढ़ी जाएगी। यहां हजारों लोग एक साथ सड़क पर नमाज अदा करेंगे। नमाज के चलते कुछ स्थानों पर ट्रैफिक बंद रहेगा, ताकि श्रद्धालु शांति और सुकून के साथ त्योहार की रस्में निभा सकें। वहीं दिल्ली की जामा मस्जिद में भी बकरीद की नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई। सुबह 5:45 बजे शुरू हुई नमाज लगभग 6 बजे समाप्त हो गई। मस्जिद की क्षमता के अनुसार ही नमाजी पहुंचे और पूरी व्यवस्था अनुशासन के साथ संपन्न हुई। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान तैनात रहे, जिससे श्रद्धालु बिना किसी बाधा के नमाज अदा कर सके।

End of Feed