Bahraich News: सपा की पूर्व सांसद रुबाब सईदा का निधन, जानिए कैसा था उनका राजनीतिक सफर

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 6, 2024, 06:07 PM IST

बहराइच से समाजवादी पार्टी की पूर्व सांसद रुबाब सईदा का निधन हो गया। उन्हें दो दिन पूर्व उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।

बहराइच: बहराइच से समाजवादी पार्टी की पूर्व सांसद रुबाब सईदा का मंगलवार सुबह अलीगढ़ के एक अस्पताल में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह 74 वर्ष की थीं। सईदा के पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, वह बीते कुछ दिन से अस्वस्थ थीं और अलीगढ़ में अपनी पुत्री डॉक्टर अलवीरा शाह के पास रह रही थीं। दो दिन पूर्व उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें अलीगढ़ के वकार अहमद शाह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार सुबह करीब सात बजे उन्होंने अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में अंतिम सांस ली।

Rubab Sayeeda Bahraich passes away

पूर्व सांसद रुबाब सईदा का निधन

अलीगढ़ में ली अंतिम सांस

सूत्रों ने बताया कि परिजन उनका पार्थिव शरीर लेकर अलीगढ़ से बहराइच के लिए रवाना हो चुके हैं जिनके शाम पांच बजे तक पहुंचने की संभावना है। उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद का अंतिम संस्कार देर शाम शहर के छड़े शाह तकिया कब्रिस्तान में किया जाएगा।

End of Feed