बिहार में बागमती नदी उफनाई, गांवों में घुसा पानी, पीपा पुल टूटा; आवागमन ठप

बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रवाहित बागमती नदी का जलस्तर बढ़ने से कटरा प्रखंड को मुख्यालय से जोड़ने वाला पीपापुल टूट गया है। कटरा प्रखंड के पतारी, अंदामा और भवानीपुर समेत कई गांवों में पानी फैलने लगा है। खेतों में लगी फसलें जलमग्न होने लगी हैं। ग्रामीण आवश्यक सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुट गए हैं।

मुजफ्फरपुर के कटरा प्रखंड को मुख्यालय से जोड़ने वाले पीपापुल का दोनों ओर का अप्रोच पथ पानी में डूब गया है। इसके कारण इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है और हजारों लोगों का संपर्क प्रभावित हुआ है। पीपापुल बंद होने से कटरा और आसपास के गांवों के लोगों को अब प्रखंड मुख्यालय पहुंचने के लिए करीब 40 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है। इसका सबसे अधिक असर मरीजों, विद्यार्थियों और रोजमर्रा के काम से आने-जाने वाले लोगों पर पड़ रहा है।

Bagmati River Crosses Danger Mark in Muzaffarpur

बागमती नदी पर बना पीपा पुल टूटा

बागमती नदी का बढ़ता जलस्तर अब निचले इलाकों तक पहुंचने लगा है। कटरा प्रखंड के पतारी, अंदामा और भवानीपुर समेत कई गांवों में पानी फैलने लगा है। खेतों में लगी फसलें जलमग्न होने लगी हैं। ग्रामीण आवश्यक सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुट गए हैं। उनका कहना है कि यदि अगले 24 से 48 घंटे तक बारिश जारी रही और नदी का जलस्तर बढ़ा, तो कई गांवों का संपर्क पूरी तरह कट सकता है। संभावित बाढ़ को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है।

End of Feed