27 साल तक चला केस, मिली ऐसी सजा कि शाम को ही घर पहुंचा 80 साल का बुजुर्ग आरोपी

उत्तर प्रदेश के बागपत में 1999 के धमकी और गाली-गलौज के मामले में 27 साल बाद फैसला आया है। 80 साल के बुजुर्ग आरोपी को अदालत ने अनोखी सजा सुनाई है, जो हर तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है।

मामला उत्तर प्रदेश के बागपत का है। घटना 1999 की है, जब यहां के राजेंद्र सिंह ने गांव के ही धारा सिंह को जान से मारने की धमकी दी थी। मामला कोर्ट तक पहुंचा और फिर शुरू हुआ तारीख पर तारीख का सिलसिला। इस दौरान 100 तारीखें लगीं और आरोपी राजेंद्र सिंह जवानी की दहलीज को पार करते हुए बुढापे में पहुंच गए। अब आखिरकार 27 साल बाद इस मामले में कोर्ट का फैसला आया है। कोर्ट ने 80 साल के हो चुके आरोपी राजेंद्र सिंह को अनोखी सजा सुनाई है।

Court Order

80 साल के बुजुर्ग को मिली अनोखी सजा

27 साल तक चले केस के बाद कोर्ट ने 80 साल के राजेंद्र सिंह को अदालत से ही रिहा कर दिया। लेकिन इससे पहले CJM ने उन्हें एक अनोखी सजा सुनाई। सजा के तहत उन्हें दिनभर कोर्ट रूम में खड़े रहने का आदेश दिया गया। इसके साथ ही 1000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। दिन भर कोर्ट में खड़े रहकर राजेंद्र सिंह ने अपनी सजा पूरी की और शाम को घर लौट गए।

End of Feed
Latest News

ENG vs PAK 3rd Test Day 3 Highlights: बर्मिंघम टेस्ट की दूसरी पारी में पाकिस्तान ने की धमाकेदार वापसी, इंग्लैंड को मिला जीत के लिए 130 रन का लक्ष्य

BRICS के मंच से भारत-चीन रिश्तों को मिलेगी धार, मोदी-जिनपिंग मुलाकात क्यों अहम? सीमा पर शांति-व्यापार को मिलेगा संतुलन!

Women's Asia Cup 2026: पाकिस्तान को पटखनी देकर फाइनल में पहुंचा श्रीलंका, हरमनप्रीत कौर की सेना से होगी खिताबी भिड़ंत

'गत्ते' के सहारे बिहार का स्वास्थ्य! जहानाबाद में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही पर तेजस्वी का तंज, बोले- 'आईसीयू में है विभाग '

BRICS Summit: PM मोदी का मेगा प्लान! 10 व्यापार बाधाएं हटाने से लेकर 100 स्टार्टअप के लक्ष्य तक; पढ़ें भारत के ग्लोबल ग्रोथ का रोडमैप