'बघेल वापस जाओ'...पंजाब कांग्रेस में खुलकर सामने आई अंदरूनी कलह; राजा वडिंग-चन्नी के समर्थकों में धक्का-मुक्की

लुधियाना कांग्रेस कार्यक्रम पर कुछ लोग 'बघेल वापस जाओ' लिखी टी-शर्ट पहनकर पहुंचे और उन्होंने बघेल तथा वडिंग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि पार्टी नेतृत्व आंतरिक असंतोष की अनदेखी कर रहा है।

कांग्रेस की पंजाब इकाई में जारी अंदरूनी कलह एक बार फिर बृहस्पतिवार को खुलकर सामने आ गई। साल 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए बुलाई गई संगठनात्मक बैठक के दौरान पार्टी के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ और ’’बघेल वापस जाओ’’ के नारे लगाए गए। गुरु नानक भवन में आयोजित इस बैठक में बघेल और वडिंग दोनों मौजूद थे।

Ludhiana Congress Program

पंजाब कांग्रेस कार्यक्रम में अमरिंदर सिंह राजा वडिंग

लस्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई जब वडिंग ने कथित तौर पर अपने संबोधन में प्रदर्शन कर रहे लोगों को ’’आरएसएस कार्यकर्ता’’ बताया। इसके बाद दोबारा नारेबाजी शुरू हो गई और वडिंग समर्थकों तथा पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के कथित समर्थकों के बीच कुछ देर के लिए धक्का-मुक्की भी हुई।

End of Feed