Badaun Double Murder: आरोपी की मां ने तोड़ी चुप्पी, बेटे के एनकाउंटर को सही ठहराते हुए कहा- गलत काम का मिला अंजाम

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 20, 2024, 03:35 PM IST

Badaun Double Murder: बदायूं में दो सगे भाइयों की हत्या के आरोपी साजिद की मां ने बेटे के एनकाउंटर को सही ठहराया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने जो किया वह सही किया। जैसा गलत काम किया, उसका अंजाम उसे मिला है।

Badaun Double Murder: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में दो मासूम भाइयों के हत्यारों की मां नाजरीन ने अपने बेटे साजिद के एनकाउंटर को लेकर कहा कि जैसा गलत किया, उसका अंजाम सही हुआ। साजिद और जावेद की मां नाजरीन ने पत्रकारों से बताया कि वह दोनों बच्चों की मौत से दुखी हैं। उन्होंने कहा, "मेरे बच्चे काफी समय से नाई की दुकान चला रह थे। शाखानू से बदायूं आकर सुबह से बाल कटिंग का काम करते थे। किसी से कोई पुरानी और नई रंजिश भी नहीं थी। घर में भी कोई कलेश नहीं था, फिर ऐसा क्यों किया, पता नहीं।" उन्होंने कहा कि पुलिस ने जो किया है, वह सही है। जो गलत किया था, उसका अंजाम उसे मिला है।

badayun-murder

बदायूं डबल मर्डर

आरोपी की दादी ने दूसरे बेटे को बताया निर्दोष

नाजरीन ने कहा, दूसरे बेटे जावेद की उन्हें कोई जानकारी नहीं है, कि वह कहां पर है। आरोपी की दादी कुत्तन ने कहा कि इस घटना में जावेद बेकसूर है। साजिद ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। जावेद घर पर मिट्टी खोद रहा था। लेकिन वह इस घटना से अचंभित हैं। किसी से कोई दुश्मनी या बातचीत भी नहीं हुई, फिर भी ऐसी घटना हो गई। उधर, मृतक दोनों बच्चों की मां का रो-रो कर बुरा हाल है। उनका कहना है कि साजिद तो मारा गया, लेकिन जावेद अभी पकड़ा नहीं गया है। उनका मानना है कि अगर वह पकड़ा जाएगा, तो साजिश का पता चलेगा।

End of Feed