आजमगढ़ में पूजा के दौरान खूनी खेल,पंडितों से मांगा आधार कार्ड फिर कर दी फायरिंग;पत्नी समेत तीन की मौत

आजमगढ़ के शंभूपुर गांव में पूजा के दौरान आधार कार्ड मांगने को लेकर हुए विवाद में फायरिंग से आरोपी की पत्नी समेत दो पंडितों की मौत की सूचना है।फायरिंग के बाद आरोपी तीन बच्चों के साथ कमरे में बंद है, जिसमें छह महीने की बच्ची भी शामिल है।

आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम पूजा के दौरान विवाद के बाद हुई फायरिंग में तीन लोगों की मौत की सूचना है। मृतकों में आरोपी अरविंद सिंह की पत्नी बबीता और दो पंडित शामिल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने में जुटे हैं।

आजमगढ़ में पूजा के दौरान खूनी खेल

आजमगढ़ में पूजा के दौरान खूनी खेल।(सांकेतिक-फोटो)

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, अरविंद सिंह के घर में मंगलवार शाम पूजा चल रही थी। घर में चार पंडित, अरविंद की पत्नी बबीता, एक बेटा और एक बेटी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि शाम करीब छह बजे अरविंद बाजार से घर लौटा। घर में पूजा होते देख उसने पंडितों से पूछताछ की। इसी दौरान उसने पंडितों से आधार कार्ड मांगना शुरू कर दिया।

End of Feed