Azamgarh News: अमृत भारत स्टेशन या ‘वॉटरफॉल’? बारिश में आजमगढ़ स्टेशन का वीडियो वायरल; 27.5 करोड़ का काम पहली बारिश में फेल

Azamgarh News: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकासाधीन आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहली तेज बारिश में प्लेटफॉर्म नंबर दो पर छत और फॉल्स सीलिंग से पानी झरने की तरह गिरा। वीडियो वायरल होने के बाद निर्माण गुणवत्ता और जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठे।

Azamgarh News: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 27.5 करोड़ रुपये खर्च कर आजमगढ़ रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक बनाने के दावे की पहली ही मूसलाधार बारिश में पोल खुलती नजर आई। सोमवार रात हुई तेज बारिश के दौरान प्लेटफार्म नंबर दो पर टीनशेड और फॉल्स सीलिंग से पानी झरने की तरह गिरने लगा। बारिश से बचने के लिए शेड के नीचे पहुंचे यात्रियों को वहां भी पानी टपकता मिला। इससे यात्रियों को अपने सामान और बच्चों के साथ इधर-उधर भटकना पड़ा। घटना का वीडियो किसी यात्री ने मोबाइल से बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Azamgarh Amrit Bharat Railway Station Exposed in First Heavy

आजमगढ़ अमृत भारत स्टेशन की पहली बारिश में खुली पोल

आजमगढ़ रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत वाराणसी मंडल के चयनित स्टेशनों में शामिल किया गया है। स्टेशन के पुनर्विकास के तहत यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य चल रहा है। प्लेटफार्म को बेहतर बनाने के लिए करीब 4.86 करोड़ रुपये की लागत से उच्चीकरण, सरफेस सुधार, शेड और फॉल्स सीलिंग का काम कराया गया है। लेकिन करोड़ों रुपये के इस काम की पहली तेज बारिश में ही परीक्षा हो गई।

End of Feed