जेल से बाहर आकर INDIA गठबंधन पर ही भड़क उठे आजम खान, बोले- रामपुर में वोट लूट पर सब चुप क्यों थे?

Azam Khan On INDIA Bloc: आजम खान ने रामपुर के उस चुनाव को याद दिलाया, जिसे वे लोकतंत्र के लिए एक काला दिन मानते हैं। आजम के मुताबिक उस दौरान पुलिस के जवान हथियारों के साथ सड़कों पर उतर आए थे। लोगों को घरों से निकलकर वोट डालने से रोका गया था।

Azam Khan On INDIA Bloc: जेल से बाहर आने के बाद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने पहली बार मीडिया के सामने आकर ऐसा बयान दिया, जिसने उत्तर प्रदेश की सियासत में हलचल मचा दी। इस बार उनका निशाना सत्ताधारी दल नहीं, बल्कि विपक्ष का इंडिया गठबंधन था। आजम खान ने साफ कहा कि जब रामपुर में वोटों की लूट हो रही थी, तब गठबंधन के बड़े नेता चुप क्यों थे?

Azam Khan

आजम खान (फोटो साभार- ANI)

इंडिया गठबंधन पर भड़के आजम खान

आजम खान ने कहा कि उन्होंने पहले ही चेतावनी दी थी कि संवैधानिक संस्थाओं को अपनी गरिमा खुद बचानी होगी। अगर संस्थाएं कमजोर पड़ेंगी तो दुनिया को यही लगेगा कि यहां चुनाव निष्पक्ष नहीं होते। उन्होंने कहा कि इस पूरे खेल में सबसे ज्यादा नुकसान उन्हीं लोगों का हुआ, जो पहले से ही हाशिए पर थे और जिनकी आवाज कोई सुनने वाला नहीं था।

End of Feed