आजम खान और अब्दुल्ला को कोर्ट से लगा बड़ा झटका, 10-10 साल की काटेंगे सजा; 5 लाख का जुर्माना भी लगा

Dual Pan Card Case: समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम खान को दो पैन कार्ड मामले में शनिवार को बड़ा झटका लगा। कोर्ट ने आजम खान को 10 साल की सजा सुनाई है।

Dual Pan Card Case: समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम खान को दो पैन कार्ड मामले में शनिवार को बड़ा झटका लगा। कोर्ट ने आजम खान और बेटे अब्दुल्ला की सजा बढ़ा दी है। ऐसे में अब आजम खान और अब्दुल्लाह को 10-10 साल की सजा काटनी होगी। साथ ही दोनों पर जुर्माना भी बढ़ा दिया गया है। आजम खान को 5 लाख रुपये का जुर्माना लगा है।

Abdullah Azam Khan

सपा नेता आजम खान और उनका बेटा अब्दुल्ला आजम (फाइल फोटो)

कितनी बढ़ी सजा?

रामपुर की एमपी/एमएलए कोर्ट ने दो पैन कार्ड मामले में दोनों की 3-3 साल सजा और बढ़ा दी है। पहले दोनों को 7-7 साल की सजा सुनाई गई थी। ऐसे में बचाव पक्ष ने सजा के खिलाफ अपील की थी, जबकि अभियोजन पक्ष ने सजा बढ़ाने की मांग की थी।

End of Feed