राम मंदिर ट्रस्ट का कौन बनेगा CEO? तेजी से चल रही चयन प्रक्रिया, चार उम्मीदवारों का हुआ वन-टू-वन इंटरव्यू; पूछे गए ये सवाल

अयोध्या में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के पहले पूर्णकालिक सीईओ के चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है। बुधवार को चार उम्मीदवारों का इंटरव्यू हुआ, जिसमें मंदिर प्रबंधन, बड़े आयोजनों में भीड़ नियंत्रण और भविष्य की कार्ययोजना से जुड़े सवाल पूछे गए।

Ram Mandir: अयोध्या में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के पद के लिए बुधवार को कुल चार उम्मीदवारों का इंटरव्यू, लिया गया। उम्मीदवारों से बड़े आयोजनों के दौरान भारी भीड़ को संभालने की क्षमता और मंदिर की व्यवस्थाओं के संचालन से जुड़े सवाल पूछे गए। सूत्रों ने बताया कि सीईओ के लिए चयन प्रक्रिया बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रही जिसमें भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी राजेश पांडेय का दूसरी बार साक्षात्कार लिया गया। साथ ही बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक परेश सक्सेना भी साक्षात्कार देने वाले उम्मीदवारों में शामिल रहे। उन्होंने बताया कि ये साक्षात्कार राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में लिए जा रहे हैं क्योंकि न्यास राम मंदिर का प्रशासन और कामकाज देखने के लिए पूर्णकालिक सीईओ का चयन करना चाहता है।

Ayodhya Ram Temple CEO

5,200 आवेदनों में से 18 उम्मीदवारों को छांटा गया

तीन सदस्यीय चयन समिति में कौन-कौन शामिल?

सूत्रों के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रमोद कोहली की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय चयन समिति में उनके साथ लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) विष्णुकांत चतुर्वेदी और सुरेश हवारे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को आठ उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया गया था और बुधवार को चार आवेदक साक्षात्कार के लिए पेश हुए। साक्षात्कार की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को भी जारी रहने की संभावना है। सूत्रों ने कहा कि समिति ने उम्मीदवारों से साक्षात्कार में अलग-अलग प्रश्न पूछे, जिनमें बुधवार को पूछे गए प्रश्न मंदिर व्यवस्था के कामकाज और प्रबंधन पर केंद्रित थे। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों से प्रमुख आयोजनों पर भारी भीड़ संभालने की उनकी क्षमता के बारे में भी प्रश्न पूछे। इसके अलावा, उम्मीदवारों की पारिवारिक पृष्ठभूमि और हिंदू धर्म और भगवान में उनकी आस्था से जुड़े प्रश्न भी पूछे गए। शेष उम्मीदवारों के लिए साक्षात्कार बृहस्पतिवार सुबह शुरू होगा।

End of Feed