राम मंदिर के हर कर्मचारी का होगा 100% पुलिस वेरिफिकेशन, रिश्तेदारों तक की देनी होगी जानकारी; चढ़ावा चोरी के बाद ट्रस्ट का बड़ा फैसला

Ayodhya Ram Mandir: नए CEO जितेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में अयोध्या राम मंदिर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। अबसे सभी कर्मचारियों का 100% पुलिस सत्यापन और चरित्र प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा। हाल ही में मंदिर प्रशासन और ट्रस्ट के पुनर्गठन के तहत कई बड़े बदलाव हुए हैं, उसी फेहरिस्त में ये नया फैसला शामिल हुआ है।


Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या स्थित भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की सुरक्षा और प्रशासनिक पारदर्शिता को दुरुस्त करने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने एक बड़ा फैसला लिया है। मंदिर में कार्यरत सभी कर्मचारियों का अब 100 प्रतिशत पुलिस और चरित्र सत्यापन कराया जाएगा। ट्र्स्ट ने केवल कर्मचारियों की ही नहीं, बल्कि उनके परिवार के सदस्यों और नजदीकी रिश्तेदारों का भी विस्तृत ब्योरा मांगा है। इस कदम का उद्देश्य मंदिर की आंतरिक सुरक्षा प्रणाली को अभेद्य बनाना और भविष्य में किसी भी प्रकार की वित्तीय गड़बड़ी या संदेहास्पद गतिविधियों को रोकना है।

ayodhya ram mandir staff to undergo police verification

कर्मचारियों का करैक्टर सर्टिफिकेट अनिवार्य

नए CEO जितेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में बड़ा फैसला

यह व्यापक सत्यापन अभियान मंदिर के नवनियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO), सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की देखरेख में चलाया जा रहा है। पिछले महीने ही उन्होंने मंदिर प्रशासन की कमान संभाली है। हाल ही में मंदिर प्रशासन और ट्रस्ट के पुनर्गठन के तहत पूर्व महासचिव चंपत राय तथा ट्रस्टी अनिल मिश्रा और गोपाल राव को उनके प्रशासनिक दायित्वों से मुक्त कर दिया गया था। इसके बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली को पूरी तरह पेशेवर और पारदर्शी बनाने की कवायद शुरू की गई है।

End of Feed