Ayodhya Ram Mandir: राममंदिर के लिए तिरुमाला से आएगा प्रसिद्ध लड्डू प्रसादम, प्राण प्रतिष्ठा में आए सभी लोगों में होगी वितरित

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में तिरुमाला वेंकन्ना द्वारा लड्डू प्रसादम भेजने की घोषणा की गई है। इस घोषणा के अनुसार 1 लाख 25 ग्राम श्रीवारी लड्डू प्रसादम भेजा जाएगा।

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर है। कार्यक्रम में अब ज्यादा दिन का समय बाकी नहीं है। ऐसे में देश के कोने-कोने में उत्साह देखा जा सकता है। इतना ही नहीं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को और बेहतर बनाने के लिए अलग-अलग तरह से ऐतिहासिक बनाने का कार्य किया जा रहा है। कहीं राम जी के ससुराल जनकपुरी से तोहफे आ रहे हैं तो गुजरात से 108 फीट लंबी अगरबत्ती आई है। उसी तहर से तिरुपति, आंध्र प्रदेश से राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में लड्डू प्रसादम भेजने का फैसला लिया गया है। इसको लेकर तैयारी भी शुरू कर दी है।

Ayodhya Ram Mandir: राममंदिर के लिए तिरुमाला से आएगा प्रसिद्ध लड्डू प्रसादम, प्राण प्रतिष्ठा में आए सभी लोगों में होगी वितरित

बता दें कि राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा में भाग लेने के लिए तिरुमाला वेंकन्ना द्वारा लड्डू प्रसादम की घोषणा की गई है, जिसके बाद से तैयारी को लेकर एक वीडियों एक्स पर भी साझा की गई है। इस वीडियों के कैप्शन के अनुसार 22 जनवरी को अयोध्या राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने वाले भक्तों को प्रतिष्ठित प्रसाद, लड्डू प्रसादम भेजा जाएगा। इस प्रसाद को 'श्रीवारी लड्डू' भी कहा जाता है।

End of Feed