Ayodhya Four Lane: प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व कंपलीट होगा फोरलेन, राम जन्म भूमि पहुंचने में लगेंगे चंद मिनट

  • Agency by: Times Now Digital
  • Updated Dec 9, 2023, 06:23 PM IST

यूपी के अयोध्या में निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 27 से मोहबरा व टेढ़ी बाजार होते हुए राम मंदिर तक बनाए जा रहे फोर लेन का कार्य दिसंबर में पूरा होने का दावा किया गया है।

अयोध्या: जैसे-जैसे अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम नजदीक आ रहा है, प्रदेश की योगी सरकार अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुगम यातायात बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। राम मंदिर तक श्रद्धालुओं की सुगम पहुंच के लिए बनाए जा रहे विभिन्न पथों के निर्माण में तेजी दिख रही है। इन्हें अब अंतिम रूप देने के लिए दिन-रात काम हो रहा है।

Ayodhya four lane

फाइल फोटो

इसी कड़ी में राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 27 से मोहबरा व टेढ़ी बाजार होते हुए राम मंदिर तक बनाए जा रहे फोर लेन का कार्य भी तेजी से पूरा किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व फोरलेन का निर्माण पूरा हो जाएगा।

End of Feed