Ayodhya News: मई 2024 से शुरू हो सकता है अयोध्या मस्जिद का निर्माण, इन वजहों से निर्माण में हो रही देरी

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 17, 2023, 12:59 PM IST

Ayodhya News Today: उच्चतम न्यायालय ने नौ नवंबर 2019 को विवादित स्थल पर राम मंदिर का निर्माण कराने और मुसलमानों को अयोध्या में किसी प्रमुख स्थान पर मस्जिद निर्माण के लिए पांच एकड़ जमीन देने का आदेश दिया था।

Ayodhya News Today: राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले के आधार पर मुसलमानों को अयोध्या के धन्नीपुर में दी गई जमीन पर मस्जिद का निर्माण अगले साल मई से शुरू होने की संभावना है। मस्जिद का निर्माण कर रहे 'इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ट्रस्ट' ने अगले साल फरवरी से इस परियोजना के लिए व्यापक रूप से चंदा जुटाने के मकसद से विभिन्न राज्यों और जिलों में एक-एक प्रभारी बनाने का भी इरादा किया है। ट्रस्ट के मुख्य न्यासी और उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष जुफर फारूकी ने बताया, "अभी तक यही योजना है कि धन्नीपुर गांव में दी गई पांच एकड़ जमीन पर मस्जिद का निर्माण अगले साल मई में शुरू हो जाएगा।"

ayodhya news, ayodhya ram mandir, ram mandir news, ayodhya masjid construction, ayodhya babari masjid, ayodhya news today, ayodhya latest news


अयोध्‍या मस्जिद का प्रस्‍तावित डिजाइन।

फरवरी तक आएगा अंतिम डिजाइन

फारूकी ने बताया, "मस्जिद का अंतिम डिजाइन फरवरी के मध्य तक मिल जाने की संभावना है। उसके बाद उसे प्रशासनिक मंजूरी के लिए प्रस्तुत कर दिया जाएगा। फरवरी में ही परिसर में 'साइट ऑफिस' खोल दिया जाएगा। उम्मीद है कि हम मई तक मस्जिद का निर्माण शुरू करने की स्थिति में आ जाएंगे।" फारूकी ने कहा कि कुछ वित्तीय बाधाओं के साथ-साथ मस्जिद के डिजाइन में आमूल-चूल बदलाव की वजह से नए सिरे से औपचारिकताएं शुरू किए जाने के कारण मस्जिद के निर्माण में देर हो रही है।

End of Feed