लद्दाख के जोजिला के पास शैतान नाले में शनिवार की शाम हिमस्खलन हो गया। इस प्राकृतिक आपदा की चपेट में कई वाहनों के आने की खबर है। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली है। स्थानीय प्रशासन प्रभावित क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्य तेजी कर दिया है। अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
शैतान नाले के पास हिमस्खलन
सैन्य अधिकारियों ने सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमों को मौके पर भेजा गया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। अभी तक टीमें बर्फ हटाने और फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटी हैं। शैतान नाला श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे का एक संवेदनशील हिस्सा है, जहां खराब मौसम के दौरान अक्सर एवलांच की घटनाएं होती रहती हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले 27 मार्च को जोजिला दर्रे के लद्दाख स्थित हिस्से में श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर भारी हिमस्खलन हुआ था, जिसमें कई वाहन फंस गए थे और सात लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे और पांच अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि हिमस्खलन दोपहर में जीरो प्वाइंट और मिनिमार्ग के बीच के क्षेत्र में हुआ, जिससे कई वाहन मलबे के नीचे दबे थे
सोनमर्ग में भी हिमस्खलन
वहीं, 27 जनवरी को भी जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में लगातार जारी बर्फबारी से एवलांच (हिमस्खलन) हुआ था। एवलांच में किसी की मौत या घायल होने की खबर नहीं हुई थी। कई होटलों को नुकसान पहुंचा था। अधिकारियों ने बताया कि एवलांच मंगलवार रात 10.12 बजे मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में सोनमर्ग रिजॉर्ट में हुआ।
जम्मू-कश्मीर में बारिश-बर्फबारी
इस समय जम्मू-कश्मीर में बढ़ते तापमान के बीच शनिवार को कुछ हिस्सों पर मौसम खराब बना हुआ है। कुछ छिटपुट स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा राज्य में 27 से 30 अप्रैल तक बारिश हो सकती है। शुक्रवार शाम से राज्य में मौसम शुष्क बना रहा।
