अब चलती ट्रेन में नहीं होगी पैसों की किल्लत, रेलवे ने लगाया ATM on Wheel; देखें वीडियो

जल्दी-जल्दी में ट्रेन में तो चढ़ गए, लेकिन जेब में कैश नहीं होने की वजह से परेशानी हो रही है तो आपकी यह परेशानी कुछ ही दिनों की है। क्योंकि भारतीय रेलवे ने ATM on Wheel का ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। उम्मीद की जानी चाहिए कि जल्द ही कई ट्रेनों में यह सुविधा मिलने लगेगी।

ATM on Wheels: भारतीय रेलवे देश को एक सूत्र में पिरोती है। इतने बड़े देश को जोड़ने के लिए भारतीय रेलवे से अच्छा साधन कुछ भी नहीं है। कई ट्रेनों को अपने सोर्स स्टेशन से डेस्टिनेशन स्टेशन तक जाने में तीन से चार दिन लग जाते हैं। ऐसे में सफर के दौरान कहीं आपकी पॉकेट खाली न हो जाए, इसके लिए रेलवे ट्रेनों में ATM की व्यवस्था करने जा रही है। सेंट्रल रेलवे ने इसके लिए सफलतापूर्वक ट्रायल रन भी कर लिया है।

ATM on Wheel

ATM on Wheel का ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरा

तो अब ट्रेन के सफर के दौरान अगर कैश की जरूरत पड़े तो चिंता करने की जरूरत नहीं। और न ही रास्ते में किसी स्टेशन के आने का इंतजार करना है, न ही स्टेशन पर उतरना पड़ेगा। रेलने अब चलती ट्रेन के अंदर ATM लगाने जा रही है। ATM ऑन द व्हील का यह कॉन्सेप्ट है बड़ा यूनीक।

End of Feed