शहर

बेहद दर्दनाक! गाजियाबाद में 'कैंसर पीड़ित' बुजुर्ग ने पत्नी की हत्या कर खुद भी दे दी जान

पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें कुलदीप त्यागी ने लिखा है कि वह कैंसर से पीड़ित हैं और उनके परिवार वालों को इस बात की जानकारी नहीं है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कैंसर पीड़ित एक बुजुर्ग ने पहले अपनी पत्नी को गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।मृतक की पहचान 60 वर्षीय कुलदीप त्यागी के रूप में हुई है, जबकि उनकी पत्नी का नाम अंशु त्यागी था। यह घटना बुधवार सुबह नंदग्राम क्षेत्र में उस समय हुई जब कुलदीप त्यागी ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से पहले पत्नी को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार दी।

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा कि वह नहीं चाहते कि उनके इलाज पर पैसे खर्च हों, इसीलिए उन्होंने यह कदम उठाया। उन्होंने अपनी पत्नी की हत्या के पीछे भी यही कारण बताया कि बीमारी और इलाज से जुड़े तनाव को वह और उनकी पत्नी झेल नहीं सकते थे। घटना के संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त पूनम मिश्रा ने जानकारी दी और बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक तनाव और गंभीर बीमारी के कारण आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

पुलिस सभी तथ्यों की गहनता से जांच कर रही है

पुलिस ने बताया कि मृतक के परिवार के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है और यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि कहीं कोई और कारण तो इस दर्दनाक घटना के पीछे नहीं था। फिलहाल, इस मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है और पुलिस सभी तथ्यों की गहनता से जांच कर रही है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article