आज सुपुर्द-ए-खाक होगा अतीक का बेटा अबान, प्रयागराज के हटवा गांव पहुंचा शव, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जुमे की नमाज के बाद गांव के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में उसे दफनाया जाएगा। अबान के जनाजे में भारी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है। इसे देखते हुए प्रशासन मुस्तैद है। स्थानीय प्रशासन ने गांव से लेकर कब्रिस्तान तक सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी की है।

Aban : दिवंगत माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान के शव को आज प्रयागराज में उसके गांव हटवा में सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। अबान का शव उसके गांव पहुंच चुका है। बताया जा रहा है कि जुमे की नमाज के बाद गांव के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में उसे दफनाया जाएगा। अबान के जनाजे में भारी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है। इसे देखते हुए प्रशासन मुस्तैद है। स्थानीय प्रशासन ने गांव से लेकर कब्रिस्तान तक सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी की है।अतीक के बड़े बेटे उमर और छोटे बेटे अली ने आबान के जनाजे में शामिल होने के लिए हाई कोर्ट में पैरोल अर्जी दाखिल की है। उनकी अर्जी पर आज दोपहर 12:00 बजे सुनवाई हो सकती है। मोहम्मद उमर लखनऊ जेल में बंद है जबकि अली अहमद झांसी जेल में बंद है। आबान का अंतिम संस्कार कसारी-मसारी कब्रिस्तान में शाम 4:00 से 5:00 बजे होने की उम्मीद है।

aban

सड़क हादसे में हुई अबान की मौत।

झांसी के पास गुरुवार को हुई दुर्घटना

बता दें कि माफिया एवं पूर्व सांसद दिवंगत अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद समेत दो लोगों की बृहस्पतिवार को झांसी जिले में एक सड़क हादसे में मौत हो गयी। इस घटना में कार सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज जारी है। सड़क दुर्घटना का शिकार हुए अतीक अहमद के बेटे अबान एवं उसके एक साथी के शव सहित अन्य तीन घायलों को लेकर देर रात परिजन प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। यहां जनपद झांसी में आज सुबह हुई इस सड़क दुर्घटना की सूचना पाकर अतीक के पुत्र अजहम सहित अन्य घायलों के परिजन देर शाम प्रयागराज से झांसी पहुंचे। इसके बाद डॉक्टरों के पैनल द्वारा की गई पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बीच परिजनों द्वारा दुर्घटना में घायल तीनों युवकों सहित दोनों मृतक के शव प्रयागराज ले जाने की इच्छा जाहिर की गई थी।

End of Feed