"2027 में बनाएंगे सरकार, BJP पहले अपना अंतर्कलह संभाले", प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद बोलीं आराधना मिश्रा 'मोना'

यूपी कांग्रेस की नवनिर्वाचित अध्यक्ष आराधना मिश्रा 'मोना' ने टाइम्स नाउ नवभारत से खास बातचीत की। जिसंमें कहा कि कांग्रेस एक परिवार है और पार्टी 2027 में सरकार बनाएगी।

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने बड़ा दांव खेलते हुए रामपुर खास से विधायक आराधना मिश्रा 'मोना' को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (UPCC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। जिम्मेदारी संभालने के बाद टाइम्स नाउ नवभारत से खास बातचीत करते हुए आराधना मिश्रा ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना भी साधा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कांग्रेस एक विचार और परिवार है। सभी कार्यकर्ता मिलकर काम करेंगे और वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।

Aradhana Mishra Mona Interview

UP कांग्रेस की नई अध्यक्ष आराधना मिश्रा 'मोना'

"चार पीढ़ियों से कांग्रेस में है परिवार, पूरी निष्ठा से निभाऊंगी जिम्मेदारी"

टाइम्स नाउ नवभारत से एक्सक्लूसिव बातचीत में आराधना मिश्रा ने पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए अपने पारिवारिक राजनीतिक इतिहास का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मैं शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं कि उन्होंने आगामी चुनावों से पहले मुझ पर यह विश्वास जताया और इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मेरी पिछली चार पीढ़ियां कांग्रेस पार्टी में रही हैं और पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ पार्टी से जुड़ी रही हैं। जो जिम्मेदारी मुझे मिली है, उसे मैं पूरी ईमानदारी और लगन के साथ निभाऊंगी।

End of Feed