राजनीति के अलावा इन चीजों के लिए भी फेमस है बंगाल की भूमि, विरासत ऐसी जो कर देगी हैरान!

पश्चिम बंगाल में इन दिनों विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर राजनीतिक माहौल काफी गर्म है और सभी दल नए उम्मीदवारों के साथ मैदान में उतर चुके हैं। दो चरणों में होने वाली वोटिंग के बाद 4 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे, जिससे राज्य की सत्ता का भविष्य तय होगा। हालांकि राजनीति के साथ-साथ पश्चिम बंगाल अपनी समृद्ध संस्कृति, कला और साहित्यिक विरासत के कारण “भारत की सांस्कृतिक राजधानी” के रूप में भी खास पहचान रखता है।

Famous Things of West Bengal: पश्चिम बंगाल इन दिनों विधानसभा चुनाव से जुड़ी तैयारियों का खुमार है। विभिन्न पार्टियां उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी हैं और नए चेहरों को मैदान में उतार रही हैं। इसी के साथ, चुनाव आयोग ने भी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 (West Bengal Assembly Election 2026) के लिए पूरा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। वोटिंग की बात करें तो पहले फेज की वोटिंग 23 अप्रैल को और दूसरे फेज की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी। दोनों फेज की वोटिंग के बाद 4 मई को मतों की गिनती की जाएगी और उसी दिन रिजल्ट जारी किया जाएगा। इस बार भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला होने की काफी उम्मीद है। लेकिन राजनीति के अलावा बंगाल और भी बहुत सी दिलचस्प चीजों के लिए जाना जाता है। गौरतलब है कि बंगाल की धरती को “भारत की सांस्कृतिक राजधानी” भी कहा जाता है। संगीत, कला और साहित्य से सजा यह राज्य देश-विदेश में बेहद मशहूर है और आज हम आपको इसी के बारे में बताएंगे।

Famous Things of West Bengal

पश्चिम बंगाल की मशहूर चीजें

पश्चिम बंगाल की फेमस चीजें

पश्चिम बंगाल भारत का एक ऐसा राज्य है जो संस्कृति, साहित्य, खान-पान, प्रकृति और त्योहारों के लिए खास पहचान रखता है। पश्चिम बंगाल का इतिहास प्राचीन काल से ही अत्यंत गौरवशाली और समृद्ध रहा है। ऐसा कहा जाता है कि इसे वैदिक काल में 'वंग' कहा जाता था। पाल और सेन वंशों के शासन के बाद, यह क्षेत्र मुगलों और फिर ब्रिटिश शासन के अधीन आया, जो 1757 के प्लासी के युद्ध (Battle of Plassey) से शुरू हुआ। यह 19वीं सदी में भारतीय पुनर्जागरण और स्वतंत्रता संग्राम का मुख्य केंद्र बना। विभाजन के बाद, बंगाल का पश्चिमी हिस्सा भारत का राज्य बना। आज सालों बाद भी यहां के कण-कण में इतिहास की छवि देखने को मिलती है। ऐसे में आइए जानें बंगाल की फेम चीजों के बारे में-

End of Feed