Etawah Murder Case: इटावा में एएनएम छात्रा की हत्या के आरोपी मुठभेड़ में घायल, इमरजेंसी वार्ड में भर्ती

यूपी के इटावा में एक एएनएम की छात्रा की हत्या का मामला सामने आया था। इस घटना के मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गया है।

Etawah Murder Case: उत्तर प्रदेश के इटावा के सैफई यूनिवर्सिटी की एएनएम की छात्रा की हत्या करने वाले मुख्य अभियुक्त मुठभेड़ में घायल हो गया। अपराधी ने किसी दूसरे से प्रेम करने पर नाराज होकर छात्रा की हत्या की थी। मृतक छात्रा की मां ने योगी सरकार से आरोपी के घर पर बुलडोजर चलवाकर कार्रवाई की मांग की है।

Crime

मुठभेड़ में आरोपी घायल। (सांकेतिक फोटो)

छात्रा की मां ने शिकायत दर्ज कराई

बता दें कि इटावा जनपद के सैफई यूनिवर्सिटी में औरैया जनपद के कुदरकोट की रहने वाली एएनएम फर्स्ट ईयर की छात्रा प्रिया मिश्रा की सैफई से 10 किलोमीटर दूर हत्या कर शव फेंके जाने का मामला सामने आया था। इस मामले में मृतक छात्रा की मां सुधा मिश्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कर लिया।

End of Feed