अंकिता भंडारी के माता-पिता ने राजघाट पर दिया धरना, पुलिस ने हटाया

अंकिता भंडारी हत्याकांड में उनके माता-पिता ने बुधवार को दिल्ली के राजघाट पर धरना दिया। वे महात्मा गांधी स्मारक के सार्वजनिक गेट के पास दो अन्य लोगों के साथ प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया।

दिल्ली में अंकिता भंडारी के माता-पिता को बुधवार को राजघाट से हटा दिया गया। उत्तराखंड में 2022 में एक रिजॉर्ट में हुई अंकिता की हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर उनके माता-पिता ने महात्मा गांधी के स्मारक के सार्वजनिक गेट के पास धरना दिया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह जगह प्रदर्शन के लिए निर्धारित नहीं है।

Ankita Bhandari

अंकिता भंडारी (File Photo)

प्रार्थना के बाद शुरू किया धरना

जानकारी के अनुसार, अंकिता भंडारी के माता-पिता बुधवार को राजघाट पहुंचे थे। यहां उन्होंने प्रार्थना की और मीडिया से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने दो अन्य लोगों के साथ स्मारक के सार्वजनिक गेट के पास धरना शुरू कर दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रदर्शन की अनुमति निर्धारित स्थल पर नहीं थी, इसलिए पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया।

End of Feed