अंकिता भंडारी केस में नया मोड़; वायरल वीडियो को लेकर पूर्व BJP विधायक और एक्ट्रेस पर FIR

Uttarakhand News: अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़ा मामला एक बार फिर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो और वीडियो को लेकर उत्तराखंड में राजनीतिक और कानूनी हलचल तेज हो गई है। इस मामले में पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर और एक्ट्रेस उर्मिला सनावर के खिलाफ अलग-अलग थानों में एफआईआर दर्ज की गई है, जिसके बाद जांच एजेंसियां हर पहलू खंगालने में जुट गई हैं।

Ankita Bhandari case: अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े एक वायरल ऑडियो-वीडियो को लेकर उत्तराखंड में सियासी और कानूनी हलचल तेज हो गई है। देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में सहारनपुर निवासी एक्ट्रेस उर्मिला सनावर और हरिद्वार के ज्वालापुर से पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौर की शिकायत के आधार पर की गई है।

ANKITA BHANDARI CASE

सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर पर दर्ज हुआ मामला (फाइल फोटो | Actress Urmila Suresh Rathore/Facebook)

सोशल मीडिया पर बदनामी का आरोप

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के जरिए बेबुनियाद और मानहानि के आरोप लगाए गए, जिससे शिकायतकर्ता की छवि धूमिल करने की कोशिश की गई। पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज की है। आरोपियों पर IT (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 67 और भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 308(7), 351(2), 352 और 79 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और सोशल मीडिया कंटेंट की फॉरेंसिक जांच भी की जा सकती है।

End of Feed