अंकिता भंडारी हत्याकांड: पिता ने विनोद आर्य के नार्को टेस्ट-कॉल डिटेल जांच की मांग की, राज्यभर में आंदोलन की चेतावनी

अंकिता भंडारी हत्याकांड में उसके माता-पिता ने आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य का नार्को टेस्ट कराने और कॉल डिटेल की जांच की मांग की। पिता वीरेंद्र भंडारी ने कहा कि मांगें पूरी होने तक उत्तराखंड में प्रदर्शन जारी रहेंगे।

Ankita Bhandari Case: उत्तराखंड के देहरादून में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उसके माता-पिता ने एक बार फिर न्याय की मांग उठाई है। मंगलवार को प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अंकिता के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी ने आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने विनोद आर्य का नार्को-एनालिसिस टेस्ट कराने और उनकी कॉल डिटेल की जांच करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक ये मांगें पूरी नहीं होतीं और CBI जांच आगे नहीं बढ़ती, तब तक पूरे उत्तराखंड में विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे।

Ankita Bhandari Case

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग

VIP के मामले में जांच की मांग

वीरेंद्र भंडारी ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या के मामले में जिस VIP की भूमिका को लेकर सवाल उठे थे, उसे सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि इस नियुक्ति पर CBI जांच पूरी होने तक रोक लगनी चाहिए। उन्होंने 19 से 30 सितंबर 2022 के बीच विनोद आर्य की कॉल डिटेल निकलवाने की मांग की है। इसके साथ ही मामले के तीनों दोषियों के कॉल रिकॉर्ड की भी जांच करने की मांग की। यह मांग विनोद आर्य के उस बयान के बाद उठाई गई है, जिसमें उन्होंने 15 नवंबर को दावा किया था कि अंकिता ने आत्महत्या की थी। उन्होंने कथित चैट भी जारी की थी और रिसॉर्ट में किसी VIP के आने से इनकार किया था।

End of Feed