भारत के वो हजारों साल पुराने 7 शहर, जो संभाले हुए हैं अब तक अपनी विरासत; देखें क्या आपकी सिटी भी है इस लिस्ट में?

भारत के शहर न केवल विविधताओं और परंपराओं का संगम हैं, बल्कि ये मानव सभ्यता के प्राचीनतम केंद्रों में से भी हैं। कई शहर हजारों वर्षों से लगातार बसे हुए हैं और समय के साथ अनेक साम्राज्यों, संस्कृतियों और धार्मिक मान्यताओं का गवाह रहे हैं। इन शहरों की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर आज भी उनकी पहचान को जीवित रखती है।

Ancient Cities of India: भारत का हर शहर अपनी एक अनोखी पहचान और ऐतिहासिक महत्व लिए हुए है। यह देश सिर्फ परंपराओं और विविध संस्कृतियों का संगम ही नहीं, बल्कि मानव सभ्यता के प्राचीनतम केंद्रों में से एक भी है। हड़प्पा सभ्यता से लेकर न्यू नोएडा तक, भारतीय शहरों के इतिहास ने एक लंबी यात्रा तय की है। साथ ही, भारतीय सभ्यता की जड़ें हजारों साल पुरानी हैं, और इसका प्रमाण आज भी हमारे कई शहरों में जीवित है। पर क्या आप जानते हैं कि भारत में ऐसे कई शहर हैं जो पिछले हजारों वर्षों से भी अधिक समय से लगातार आबाद हैं? इन शहरों ने समय के साथ अनेक साम्राज्यों का उत्थान और पतन देखा है, लेकिन अपनी सांस्कृतिक आत्मा को हमेशा जीवित रखा है। कहीं धार्मिक मान्यता ने इन्हें पवित्र बना दिया तो कहीं ऐतिहासिक घटनाओं ने इन्हें विश्व मानचित्र पर अमर कर दिया। ऐसे में आज हम आपको भारत के उन 7 ऐतिहासिक शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका जुड़ाव मानव सभ्यता से बेहद ही गूढ़ और प्राचीन है।

Ancient Cities of India Name and History (Photo: Canva)

भारत के प्राचीन शहरों के नाम और इतिहास (फोटो: Canva)

अयोध्या (फोटो: Canva)

अयोध्या

अयोध्या, सरयू नदी के तट पर स्थित, एक प्राचीन और पवित्र शहर है, जिसे रामायण में भगवान राम के जन्मस्थान के रूप में वर्णित किया गया है। यह भारत के सात प्रमुख पवित्र शहरों में से एक है। इतिहासकार इसे प्राचीन काल में 'साकेत' के रूप में पहचानते हैं, जो 5वीं शताब्दी ईसा पूर्व में एक महत्वपूर्ण बौद्ध केंद्र था। त्रेता युग के ठाकुर, गुप्तार घाट, गुलाब बारी और बहू बेगम की समाधि जैसे स्थल अयोध्या के ऐतिहासिक महत्व को दर्शाते हैं।

End of Feed