बिहार की राजनीति में अपनी बेबाक कार्यशैली के लिए चर्चित मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने अपनी विधानसभा सदस्यता खत्म करने को लेकर मिले नोटिस पर बड़ा बयान दिया है। बिहार विधानसभा सचिवालय की ओर से 7 दिनों के भीतर जवाब मांगने पर अनंत सिंह ने साफ लहजे में कहा कि वह अपना जरूरी काम और बेटी की शादी की तैयारियां निपटाने के बाद ही इसका जवाब देंगे। प्रयागराज के लिए रवाना होने से पहले पटना में मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए अनंत सिंह ने अपनी सदस्यता, कोर्ट के सरेंडर की तारीख और पारिवारिक कार्यक्रमों को लेकर खुलकर अपनी बात रखी।
4 दिसंबर तक अनंत सिंह को सरेंडर की मोहलत (फाइल फोटो)
दोस्त पप्पू सलमान की शादी में प्रयागराज रवाना
अनंत सिंह अपने मित्र पप्पू सलमान के घर आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए प्रयागराज के लिए रवाना हुए। यात्रा पर निकलते समय उन्होंने कहा, कि पप्पू सलमान से मेरी पुरानी दोस्ती है और पारिवारिक संबंध हैं। इसलिए मैं उनके घर शादी में शामिल होने जा रहा हूं। मेरा आदमी सिर्फ बिहार में ही नहीं, बल्कि पूरे देश भर में फैला हुआ है।
मीडिया की गलत जानकारियों पर बोले अनंत सिंह
कोर्ट में आत्मसमर्पण की मियाद बढ़ाने के सवाल पर बाहुबली विधायक ने मीडिया में चल रही खबरों को खारिज किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें अदालत से 4 दिसंबर तक सरेंडर करने का पर्याप्त समय मिला हुआ है। उन्होंने कहा कि मीडिया में उनके सरेंडर की समयसीमा को लेकर गलत और भ्रामक जानकारियां चलाई जा रही थीं, जबकि सुप्रीम कोर्ट का फैसला उनके पक्ष में स्पष्ट है।
लालू-तेजस्वी को भी देंगे बेटी की शादी का न्योता
अपनी बेटी की आगामी शादी (25 नवंबर) की तैयारियों का जिक्र करते हुए अनंत सिंह ने कहा कि वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी वरिष्ठ नेताओं को निमंत्रण देंगे। अनंत सिंह ने कहा कि वह राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत बिहार के सभी प्रमुख नेताओं के घर जाकर अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण कार्ड देंगे। उन्होंने कहा, नेतागिरी अपनी जगह पर है और पारिवारिक संबंध अपनी जगह। शादी का न्योता देने मैं सभी के पास जाऊंगा।
बाढ़ पीड़ितों के मुआवजे और JDU समीक्षा बैठक पर रुख
तेजस्वी यादव के बयान पर प्रतिक्रिया: तेजस्वी यादव द्वारा केंद्र सरकार पर बाढ़ पीड़ितों को सहायता राशि और मुआवजा न देने के लगाए गए आरोपों पर अनंत सिंह ने अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि फिलहाल उन्हें इसकी पूरी जानकारी नहीं है और प्रयागराज से वापस लौटने के बाद ही वे इस विषय पर कुछ कह पाएंगे। तेजस्वी यादव द्वारा केंद्र सरकार पर बाढ़ पीड़ितों को सहायता राशि और मुआवजा न देने के लगाए गए आरोपों पर अनंत सिंह ने अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि फिलहाल उन्हें इसकी पूरी जानकारी नहीं है और प्रयागराज से वापस लौटने के बाद ही वे इस विषय पर कुछ कह पाएंगे।
