बिहार में मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शाही शादी आज यानी बुधवार 25 नवंबर को है और इसको लेकर भव्य तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। तैयारियों की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उन्हें देखकर कहा जा सकता है कि अनंत सिंह की बेटी की शादी शाही अंदाज में हो रही है।
अनंत सिंह की बेटी की शादी आज
शादी समारोह में कई बड़े नेता पहुंचेंगे
शादी समारोह में आज घोड़ा रेस का आयोजन भी होने वाला है, जिसे देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह है। घोड़ा रेस में जीतने वाले व्यक्ति को सफेद रंग की थार गाड़ी गिफ्ट में देने की घोषणा अनंत सिंह पहले ही कर चुके हैं।
मेहमानों को 150 तरह के व्यंजन परोसे जाएंगे
शादी समारोह में आने वाले मेहमानों के स्वागत और उनके खानपान के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। बताया जा रहा है कि शादी में लगभग 150 तरह के व्यंजन तैयार किए जा रहे हैं। इसके लिए सैकड़ों खाने के काउंटर बनाए गए हैं, ताकि मेहमानों को किसी तरह की परेशानी न हो।
हलवाई कई दिनों से दिन-रात भोजन तैयार कर रहे हैं
इस शादी के अवसर को यादगार बनाने के लिए पटना जिले में स्थित अनंत सिंह के पैतृक गांव में बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं। शादी में लगभग 4 लाख मेहमानों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
अनंत सिंह के पैतृक गांव में हो रहा है भव्य समारोह
बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। समारोह में उमड़ रही भीड़ और भव्य तैयारियों के बीच शिवांगी सिंह की शादी क्षेत्र ही नहीं देश में चर्चा का विषय बनी हुई है।
इस शादी की चर्चा हर ओर है
अनंत सिंह ने खुद देर रात 1 बजे तक मैदान में मौजूद रहकर तैयारियों का जायजा लिया। शादी समारोह में शामिल होने के लिए आने वाले मेहमानों के लिए दो हेलीपैड बनाए गए हैं। अनंत सिंह के बेटे भी लगातार तैयारियों पर नजर बनाए रहे।
देर रात तक अनंत सिंह स्वयं तैयारियों का जायजा लेते रहे
शादी से पहले अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी का एक वीडियो सामने आया है, इस वीडियों में नीलम देवी 'मेहंदी लगा के रखना' गाने पर थिरकते हुए नजर आ रही हैं।
4 लाख मेहमानों के पहुंचने की संभावना
उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता बृजभूषण शरण सिंह भी इस शादी समारोह में शामिल होने के लिए पटना पहुंच गए हैं। पटना से वह अपने हेलीकॉप्टर के माध्यम से अनंत सिंह की बेटी की शादी समारोह में पहुंचेंगे।
