Ayodhya News: अयोध्या से दरभंगा के बीच शुरू हुयी अमृत भारत ट्रेन, यात्रियों ने साझा किए अपने अनुभव

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 30, 2023, 09:02 PM IST

Ayodhya News: अयोध्या से दरभंगा तक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन 30 दिसंबर से पटरी पर दौड़ने लगी। यह ट्रेन नरकटियागंज, रक्सौल होते हुए दरभंगा पहुंचेगी। पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।

Ayodhya News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शनिवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई अयोध्या-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस में स्कूली बच्चों और शिक्षकों समेत लगभग 1,200 यात्री सवार थे। इस मौके को यादगार बनाने के लिये उत्तर रेलवे ने इन यात्रियों के लिये निःशुल्क पास जारी किये थे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह ट्रेन उन दो अमृत भारत और छह वंदे भारत ट्रेनों में शामिल है, जिन्हें प्रधानमंत्री ने अपराह्न 12:15 बजे अयोध्या धाम जंक्शन से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। इनमें से अधिकतर को प्रधानमंत्री ने डिजिटल माध्यम से हरी झंडी दिखायी।

Amrit Bharat Train

अयोध्या से दरभंगा के लिए शुरू हुई अमृत भारत ट्रेन

इससे पहले दिन में, मोदी ने अयोध्या के पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया था, जिसपर कुल 241 करोड़ रुपये की लागत आई है। अयोध्या-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सवार अधिकतर छात्रों ने कहा कि वह यहां गोरखपुर से आये हैं, ताकि इस ट्रेन के उद्घाटन का गवाह बन सकें। एक उत्साही छात्र ने कहा, ‘‘हम आज सुबह तीन बजे जग गये, और गोरखपुर से पांच बजे एक ट्रेन में सवार होकर अयोध्या पहुंचे और अब हम सब वापस गोरखपुर की यात्रा कर रहे हैं।’’

End of Feed