Amit Shah की भविष्यवाणी हुई साकार, अब अंग-बंग-कलिंग में भाजपा सरकार

अमित शाह को आधुनिक राजनीति का चाणक्य कहा जाता है। लेकिन उन्होंने जिस तरह से पश्चिम बंगाल चुनाव के परिणामों की भविष्यवाणी की, उससे वह आज भविष्यवक्ता की तरह सामने आए हैं।

West Bengal Election Result 2026: केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह को आधुनिक राजनीति का चाणक्य कहा जाता है। माना जाता है कि उनकी रणनीतियों के चलते पार्टी को लगातार सफलता मिलती है। लेकिन वह सिर्फ चाणक्य ही नहीं, बल्कि बंगाल चुनाव को लेकर भविष्यवक्ता भी बन गए। उनकी भविष्यवाणी सच साबित हुई और पश्चिम बंगाल में पार्टी 190 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करने की ओर अग्रसर है। अमित शाह ने पश्चिम बंगाल चुनाव के पहले चरण का मतदान समाप्त होने के बाद कहा था कि अंग-बंग-कलिंग तीनों क्षेत्रों में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

ang-bang-kalling Amit Shah west Bengal Election.

अमित शाह की भविष्यवाणी सही साबित हुई। अब अंग-बंग-कलिंग में भाजपा सरकार

अमित शाह (Amit Shah) ने पहले चरण के मतदान के बाद 24 अप्रैल को कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। 23 अप्रैल को हुए पहले चरण की 152 सीटों पर बंपर वोटिंग हुई और मतदान का प्रतिशत 92 फीसद से अधिक दर्ज किया गया। पहले चरण में बंपर वोटिंग से ही भाजपा काफी खुश थी और उसे जीत की खुशबू आ गई थी। अमित शाह ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि पहले चरण में ही पार्टी को 110 से ज्यादा सीटें मिल रही हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमित शाह ने अंग, बंग व कलिंग का जिक्र किया था।

End of Feed