Ahmedabad News: इशनपुर में AMC का मेगा डेमोलिशन एक्शन, 900 से ज्यादा घरों पर चलेगा बुलडोजर

अहमदाबाद में इशनपुर लेक की जमीन पर बने करीब 925 अवैध रेजिडेंशियल ढांचों पर मेगा डेमोलिशन का काम तेज हो गया है। एएमसी ने इससे पहले 167 कमर्शियल स्ट्रक्चर को गिराया था। अहमदाबाद के ब्यूटीफिकेशन के काम के चलते बड़े और पुराने तालाबों पर अवैध कब्जे हटाकर उनका नवीनीकरण किया जा रहा है।

Ahmedabad News: अहमदाबाद में ब्यूटीफिकेशन और लेक रीस्टोरेशन के बड़े अभियान के तहत जारी AMC का मेगा डेमोलिशन एक्शन तेज हो गया है। चांदोला झील पर हुई कार्रवाई के बाद में अब इशनपुर में अवैध कब्जे को हटाया जा रहा है। यहां की जमीन पर बने करीब 925 अवैध रेजिडेंशियल स्ट्रक्चर पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इससे पहले 167 कमर्शियल ढांचों को मानसून से पहले गिराया जा चुका है।

Demolition

इशनपुर में AMC का मेगा डेमोलिशन

चंदोला झील के बाद अब इसनपुर में डेमोलिशन कार्रवाई

इसनपुर अहमदाबाद की तीसरी सबसे बड़ी झील है। यहां की जमीन पर कई अवैध निर्माण है। जिन्हें हटाने का कार्य किया जा रहा है। मॉनसून से पहले रेजिडेंशियल घरों को नोटिस भेजे गए थे। लेकिन दिवाली की वजह से डेमोलिशन में देरी हुई। स्थानीय लोगों ने जगह खाली करने के लिए चार दिन का अतिरिक्त समय मांगा था। जिसके बाद 20 नवंबर को तय डेमोलेशन तारीख को 4 दिन के लिए आगे बढ़ाया गया। अब चार अलग-अलग हिस्सों में कार्रवाई तेजी से चल रही है।

End of Feed