Amarnath Yatra 2026: बाबा बर्फानी के दर्शन का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। अमरनाथ यात्रा 2026 शुरू होने की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। इस साल यह पवित्र यात्रा 3 जुलाई 2026 से शुरू होगी और 28 अगस्त 2026 यानी रक्षा बंधन तक चलेगी। कुल 57 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान लाखों शिवभक्त बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंचेंगे।
निजी डॉक्टर भी दे सकेंगे मेडिकल सर्टिफिकेट
ये भी पढ़ें - JK Weather: धूप, बारिश और फिर बवंडर! Jammu Kashmir के मौसम ने एक ही दिन में दिखाए कई रंग; जानें अगले 4 दिनों का हाल
अमरनाथ यात्रा का रजिस्ट्रेशन कब से शुरू (Amarnath Yatra Registration
अमरनाथ यात्रा का रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल 2026 से शुरू होगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जा सकेगा। इस पवित्र यात्रा से पहले भगवान शिव का आशीर्वाद लेने के लिए ‘प्रथम पूजा’ की जाएगी, यह पूजा 29 जून 2026 को ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन आयोजित होगी। प्रथम पूजा को यात्रा की शुरुआत का अहम धार्मिक अनुष्ठान माना जाता है।
किन बैंकों में हो सकेगा रजिस्ट्रेशन
अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन की सुविधा देशभर में उपलब्ध होगी। जानकारी के अनुसार श्रद्धालु के लिए रजिस्ट्रेशन की सुविधा जम्मू-कश्मीर बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (PNB), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और यस बैंक की कुल 554 शाखाओं में उपलब्ध रहेगी। प्रशासन की ओर से हर बार की तरह इस साल भी सुरक्षा और सुविधाओं के खास इंतजाम किए जाएंगे, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और सुगम यात्रा कर सकें।
