बिहार के मोतिहारी में हुए जहरीली शराब कांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए एसआईटी टीम ने मुख्य आरोपी सतीश चंद्र चौधरी को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर फर्जी कंपनी बनाकर जहरीली स्प्रिट (स्पिरिट) की सप्लाई करने का आरोप है, जिससे 10 लोगों की मौत हो गई।
फर्जी कंपनी बनाकर की सप्लाई
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने “SS केमिकल” नाम से एक फर्जी कंपनी बनाई थी और उसी के जरिए जहरीली स्प्रिट की बड़ी खेप पूर्वी चंपारण भेजी थी। इस जहरीले पदार्थ के सेवन से कई लोगों की हालत गंभीर हो गई, जबकि कुछ लोगों की आंखों की रोशनी भी चली गई।गाजियाबाद से गिरफ्तारी
एसआईटी टीम ने आरोपी को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर मोतिहारी लाया है। मामले में उससे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना है कि इस पूरे कांड में उसके अलावा और भी लोग शामिल हो सकते हैं।
मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि सतीश चंद्र चौधरी ही इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड है और उसी ने जहरीली स्प्रिट की सप्लाई की थी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस मामले में बड़ी सफलता हासिल की है और आगे की जांच जारी है।
कई लोग बीमार, कुछ की गई आंखों की रोशनीइस जहरीली स्प्रिट के सेवन से 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से बीमार हैं। कुछ पीड़ितों की आंखों की रोशनी जाने की भी खबर है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।
