अमरनाथ यात्रा का रजिस्ट्रेशन कब से शुरू (Amarnath Yatra Registration
अमरनाथ यात्रा का रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल 2026 से शुरू होगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जा सकेगा। इस पवित्र यात्रा से पहले भगवान शिव का आशीर्वाद लेने के लिए ‘प्रथम पूजा’ की जाएगी, यह पूजा 29 जून 2026 को ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन आयोजित होगी। प्रथम पूजा को यात्रा की शुरुआत का अहम धार्मिक अनुष्ठान माना जाता है।
किन बैंकों में हो सकेगा रजिस्ट्रेशन
अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन की सुविधा देशभर में उपलब्ध होगी। जानकारी के अनुसार श्रद्धालु के लिए रजिस्ट्रेशन की सुविधा जम्मू-कश्मीर बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (PNB), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और यस बैंक की कुल 554 शाखाओं में उपलब्ध रहेगी। प्रशासन की ओर से हर बार की तरह इस साल भी सुरक्षा और सुविधाओं के खास इंतजाम किए जाएंगे, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और सुगम यात्रा कर सकें।
