School Closed: नैनीताल में भारी बारिश के चलते जारी हुआ रेड अलर्ट, सोमवार को सभी स्कूल बंद रखने के आदेश

IMD ने नैनीताल में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है, जिसकी वजह से सोमवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। प्रशासन ने भूस्खलन और जलभराव की आशंका जताई है। आपदा नियंत्रण के लिए अधिकारी तैनात हैं और नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

School Closed In Nainital: भारी से अत्यधिक भारी बारिश की आशंका को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने नैनीताल जिले के कई इलाके में रेड अलर्ट जारी किया है। चेतावनी जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियातन सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है। यह निर्णय विद्यार्थियों और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

school closed

नैनीताल में भारी बारिश के चलते स्कूल बंद

सभी स्कूल रहेंगे बंद

जिलाधिकारी वंदना ने जानकारी दी कि मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के मद्देनजर जनपद नैनीताल में संचालित कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालय, साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्र सोमवार को बंद रहेंगे।

End of Feed