'अपना बुलडोजर चुनाव आयोग की तरफ मोड़िए', अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ पर कसा तंज, बोले- EC ने सीएम को दी है धमकी

अखिलेश ने दावा किया कि SIR के दौरान पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक यानी PDA वर्ग के मतदाताओं को निशाना बनाने की साजिश हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछड़े वर्गों, दलितों, आदिवासियों और मुस्लिम समुदाय के वोट काटे जाने की कोशिश की जा रही है।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा और समाजवादी पार्टी के नेता एक दूसरे पर जमकर सियासी तीर छोड़ रहे हैं। इसी क्रम में अब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। सूबे के पूर्व सीएम ने कहा कि उन्हें अपना बुलडोजर चुनाव आयोग की तरफ मोड़ देना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी के उस दावे पर भी सवाल उठाए, जिसमें कहा गया था कि प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं। अखिलेश ने आरोप लगाया कि असली मुद्दा पिछड़े,दलित और अल्पसंख्यक समुदायों के वोट काटे जाने का है।

अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज।

अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ पर लगाए गंभीर आरोप।

लखनऊ में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान सपा प्रमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम हटने का दावा किया था, लेकिन बाद में इसे दोहराया नहीं। अखिलेश ने सवाल किया कि आखिर मुख्यमंत्री को यह आंकड़ा कहां से मिला? उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि क्या उनके पास कोई दैवीय शक्ति या आसमानी जानकारी का स्रोत है, जिससे उन्हें पता चला कि हटाए गए वोटर हिंदू थे।

End of Feed