'सपा ने 5 सीट नहीं, 50 जिले जीते हैं', 'वो छह सीट ‘छल’ से जीते हैं : MLC रिजल्ट-AIIMS गोरखपुर पर अखिलेश ने कसा तंज

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव (शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव) में सपा के खाते में पांच सीटें आई हैं। इस रिजल्ट से गदगद अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने 'पांच सीटें नहीं बल्कि 50 जिले' जीते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने 'छह सीटे छल से जीती हैं'।

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की एकजुटता की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में सपा के खाते में पांच सीटें आई हैं और पीडीए का जनाधार बढ़कर 95 प्रतिशत हो गया है। अखिलेश ने इस जीत के लिए पार्टी प्रत्याशियों, कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और मतदाताओं का आभार जताया। साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर निशाना साधा।

SP MLC Election Results 2026

सपा प्रमुख अखिलेश यादव (फोटो-@yadavakhilesh)

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दावा किया कि इस चुनाव में ब्राह्मण, व्यापारी और कायस्थ समाज के लोगों ने भी सपा प्रत्याशियों को वोट दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हर समाज के लोगों को परेशान और अपमानित किया है, जिसके चलते अलग-अलग वर्गों के लोग एकजुट हुए हैं। उनके मुताबिक, यह नतीजा भाजपा की शिक्षक, शिक्षार्थी और शिक्षा विरोधी नीतियों के खिलाफ जनादेश है।

End of Feed