नई पीढ़ी की बड़ी जीत : विश्व की सबसे बड़ी पार्टी को झुकना पड़ा, रात में PM को बनाने पड़े Video; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का तंज

अखिलेश यादव ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को युवाओं के संघर्ष की जीत बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने नौकरियां न देने के लिए जानबूझकर पेपर लीक कराए हैं। उधर, सांसद डिंपल यादव ने भी इसे बच्चों की जीत बताया।

नीट-यूजी (NEET-UG) परीक्षा में हुई धांधली के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश ने इसे देश के युवाओं और छात्रों के ऐतिहासिक संघर्ष की बड़ी जीत करार दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की पहली और प्रमुख मांग शिक्षा मंत्री का इस्तीफा ही थी, जिसके आगे अंततः सत्ताधारी दल को झुकना पड़ा। उन्होंने कहा कि जो, पीएम रात 8 बजे आकर भाषण देते थे, उन्हें भी रात को 12 बजे वीडियो बनाने पड़ गए। डिंपल ने कहा यह जीत आपकी है। हम आपके साहस, दृढ़ संकल्प और लगन को सलाम करते हैं, जिसकी वजह से शिक्षा मंत्री को इस्तीफ़ा देना पड़ा। साथ ही, मुझे इस बात का गहरा अफ़सोस है कि आपको इतनी तकलीफ़, मारपीट, सदमे और अपमान का सामना करना पड़ा।

Akhilesh Yadav on Education Minister's Resignation.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

सपा प्रमुख ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह स्थिति नौबत तक पहुंचती ही नहीं, यदि सरकार ने समय रहते छात्रों से संवाद कर उनकी चिंताओं को गंभीरता से सुना होता। उन्होंने जोर दिया कि अब सरकार को केवल इस्तीफा लेने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि पेपर लीक के कुचक्र को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए ठोस और पारदर्शी कदम उठाने होंगे।

End of Feed