'जितना प्रताड़ित करोगे उतना मजबूत होगा PDA': जनेश्वर मिश्र पार्क में अनुमति न मिलने पर भड़के अखिलेश, PDA में 'P' का मतलब बताया 'पंडित'

Akhilesh Yadav PDA Full Form Pandit: जनेश्वर मिश्र की जयंती पर अखिलेश यादव का योगी सरकार पर बड़ा हमला। पार्क में कार्यक्रम की अनुमति न मिलने, PDA की नई परिभाषा और बुलडोजर-एनकाउंटर नीतियों पर उठाए सवाल।

Akhilesh Yadav Janeshwar Mishra Park: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. जनेश्वर मिश्रा (छोटे लोहिया) की जयंती पर लखनऊ स्थित पार्टी प्रदेश कार्यालय में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने उन्हें 'जनेश्वर मिश्र पार्क' में कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं दी, जिसके कारण उन्हें मजबूरन पार्टी कार्यालय में यह आयोजन करना पड़ा।

'जितना प्रताड़ित करोगे उतना मजबूत होगा PDA': जनेश्वर मिश्र पार्क में अनुमति न मिलने पर भड़के अखिलेश, PDA में 'P' का मतलब बताया 'पंडित'

'जितना प्रताड़ित करोगे उतना मजबूत होगा PDA': जनेश्वर मिश्र पार्क में अनुमति न मिलने पर भड़के अखिलेश, PDA में 'P' का मतलब बताया 'पंडित'

'छोटे लोहिया का मिशन नहीं रुकेगा'

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रशासनिक रुकावटों के बावजूद समाजवादियों का आंदोलन और जनेश्वर मिश्र का मिशन रुकने वाला नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 'डॉ. राममनोहर लोहिया पार्क' आकार में छोटा था, इसलिए उनकी सरकार ने जनेश्वर मिश्र के सम्मान में देश का सबसे बड़ा पार्क (जनेश्वर मिश्र पार्क) बनवाया था, लेकिन आज उसी पार्क में कार्यक्रम करने से रोका जा रहा है।

End of Feed