राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर फिर बोले अखिलेश यादव, कहा- पाप करने वालों को कौन बचा रहा है? सरकार और ट्रस्ट से मांगे जवाब

राम मंदिर में चढ़ावे की राशि में कथित गड़बड़ी को लेकर सियासत तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कई सवाल उठाए और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आस्था से जुड़े इस मुद्दे की सच्चाई सामने आनी चाहिए ताकि सभी आशंकाओं का समाधान हो सके।

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर मंगलवार को सरकार पर अपना हमला और तेज करते हुए कहा कि इस संबंध में शिकायतें अब उस स्तर तक पहुंच गई हैं, जहां प्राथमिकी दर्ज करने पर चर्चा हो रही है। सपा प्रमुख ने संवाददाताओं से कहा कि अगर भगवान राम से जुड़े पवित्र कार्य के लिए दिए गए दान और चढ़ावे की चोरी या उसके दुरुपयोग के आरोप लग रहे हैं, तो इन शिकायतों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक विस्तृत पोस्ट में कहा कि चढ़ावा चोरी कांड को लेकर कई सवाल अनुत्तरित हैं और मामले की सच्चाई सामने आनी चाहिए।

Akhilesh Yadav Ram Mandir

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला (फोटो- PTI)

"ट्रस्टी क्या कहना चाहते हैं, यह किसी को समझ नहीं आ रहा है"

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "ट्रस्टी क्या कहना चाहते हैं, यह किसी को समझ नहीं आ रहा है। हेराफेरी में शामिल लोगों को हिरासत में लिए जाने की खबरें अखबारों, टीवी चैनलों, मीडिया पोर्टलों और यूट्यूब चैनलों के जरिए प्रसारित की जा रही हैं।" उन्होंने आरोप लगाया कि पहले पुलिस इस संबंध में कुछ नहीं कहती, लेकिन बाद में किसी दबाव में आकर खंडन जारी करती है। उन्होंने दावा किया कि जनता के आक्रोश को देखकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता असहज हो गए हैं। सपा प्रमुख ने आगे कहा, "भाजपा के संगी-साथी इस मामले से दूरी बनाने के लिए हमेशा की तरह भूमिगत हो गए हैं। लखनऊ की सरकार ने अपने मुंह पर ताला लगा लिया है और दिल्ली की सरकार का ड्रोन और दूरबीन पता नहीं कहां हैं।"

End of Feed