भाजपा का 'अहंकार' बनाम जनता का 'आक्रोश, दंडवत माफी से भी नहीं पिघलेगी जनता; अखिलेश का BJP पर कड़ा प्रहार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में जंतर-मंतर पर कथित रूप से अपशब्द कहे जाने वाले मामले में माफ़ी से जुड़ी खबरों पर भी अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने भाजपा की 'माफ़ी' वाली राजनीति को पुरानी और आउटडेटेड चाल बताया।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों बयानों और आरोपों का दौर तेज़ हो गया है। नीट पेपर लीक और उसके बाद जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन और उसके बाद पुलिस की बर्बरता को लेकर पक्ष-विपक्ष में आरोपों का दौर तेज है। इस दौरान संसद कूच के लिए निकले छात्रों और प्रदर्शनकारियों के ऊपर लाठियां भांजी गईं और आंसू गैस के गोलों के साथ पैलेट गन चलाने के गंभीर आरोप लगे। इस विपक्ष एक सुर में बोल रहा है तो सत्ता पक्ष इसे देश के खिलाफ उठी आवाज बता रहा है। हालांकि, इन सबके बीच शुक्रवार की रात पीएम मोदी ने एक वीडियो संदेश में प्रदर्शन के दौरान कथित आपत्तिजनक स्टेटमेंट देने वाले बच्चों को माफ करने की बात कही। इस पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अगर भाजपाई दंडवत् माफ़ी भी मांगेंगे तो जनता कभी माफ नहीं करेगी।

akhilesh yadav Target BJP (2)

कार्यकर्ताओं से मिलते अखिलेश यादव

राजनीतिक अहंकार और माफ़ी पर तल्ख़ टिप्पणी

End of Feed