'अंगद का पैर बताने वालों के पास जमीन नहीं बचेगी', आगरा में अखिलेश का भाजपा पर हमला; बोले- दलित ही करेंगे सफाया

अखिलेश यादव ने कहा कि 10 साल में भेदभाव की सरकार चली है, जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है दलित समाज पर उत्पीड़न हुआ है। सबसे ज्यादा अन्याय, उत्पीड़न दलितों पर कहीं हुआ है तो उत्तर प्रदेश में हुआ है। उन्होंने कहा कि वैसे तो बहस जो चल रही है वह यह है कि कभी-कभी भारतीय जनता पार्टी के लोग हमारे PDA की परिभाषा बदलते हैं।

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। जहां एक ओर भाजपा के नेता समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर हमला बोल रहे हैं, वहीं सपा पलटवार कर रही है। इसी क्रम में रविवार यानी आज समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने आगरा की धरती से भाजपा और योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। आगरा में आयोजित पीडीए दलित सम्मेलन में बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की सत्ता से भाजपा की विदाई तय है। उन्होंने कहा कि मैं देख रहा हूँ जब से पीडीए की ताक़त बढ़ी है और जब से पीडीए ने भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में हराया है वो तमाम तरह के साजिश और षड्यंत्र कर रहे हैं। गृहमंत्री शाह के बयान पर पलटवार करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जो अंगद का पैर बता रहे थे,इस दलित सम्मेलन के बाद उनके पास जमीन ही नहीं बचेगी। दरअसल, हाल ही में एक जनसभा के दौरान अमित शाह ने यूपी में भाजपा सरकार को अंगद का पांव बताते हुए कहा था कि प्रदेश की सत्ता में भाजपा बरकरार रहेगी।

अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज।

अखिलेश यादव ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप।

दलित सम्मेलन के बाद नहीं बचेगी जमीन

पीडीए दलित सम्मेलन में बोलते हुए उन्होंने कहा कि जो अंगद का पैर बता रहे थे, इस दलित सम्मेलन के बाद उनके पास जमीन ही नहीं बचेगी। जब जमीन ही नहीं होगी तो अंगद का पैर कहां रखोगे आप? यूपी के पूर्व सीएम रहे यादव ने कहा कि इस बार दलित भाजपा को दल देगा। यह दलित समाज हमेशा-हमेशा के लिए भारतीय जनता पार्टी का सफाया करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि 10 साल में भेदभाव की सरकार चली है, जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है दलित समाज पर उत्पीड़न हुआ है। सबसे ज्यादा अन्याय, उत्पीड़न दलितों पर कहीं हुआ है तो उत्तर प्रदेश में हुआ है। उन्होंने कहा कि वैसे तो बहस जो चल रही है वह यह है कि कभी-कभी भारतीय जनता पार्टी के लोग हमारे PDA की परिभाषा बदलते हैं।

End of Feed