हाउस अरेस्ट के दावे के बीच अजय राय ने किए रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन, बोले- भ्रष्टाचार करने वालों को दंड अवश्य मिलेगा

अयोध्या में राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। इसी बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रशासनिक रोक के बीच अयोध्या पहुंचकर रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट और व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाते हुए जांच की मांग को दोहराया।

Ajay Rai: अयोध्या में राम मंदिर चंदा विवाद मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पुलिस की रोक-टोक के बीच रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। अजय राय ने कहा कि मामले में केवल छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई हो रही है, जबकि बड़े जिम्मेदार लोगों को बचाया जा रहा है।

हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन किए

बता दें कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मंगलवार देर शाम पुलिस की मौजूदगी में अयोध्या पहुंचे। इससे पहले उन्होंने चंदा विवाद को लेकर टेढ़े बाजार चौराहे से पदयात्रा निकालने का ऐलान किया था, जिसमें पार्टी के सांसदों और विधायकों को भी बुलाया गया था। हालांकि प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया। अजय राय ने कहा था कि आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय परिसर में उन्हें नजरबंद (हाउस अरेस्ट) किया गया है। फिर देर शाम उन्हें सीमित संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ अयोध्या जाने की अनुमति मिली, जहां उन्होंने हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन किए।

End of Feed