अध्यक्ष पद से हटने के बाद भावुक हुए अजय राय, राहुल गांधी की तस्वीर से पोंछी धूल, बोले- BJP में कभी नहीं जाऊंगा

यूपी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय राय ने खुद को राहुल गांधी का 'हनुमान' बताया। और नई अध्यक्ष आराधना मिश्रा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ने कहा, "हमसे इस्तीफा मांगा नहीं गया है। यह पार्टी का निर्देश है और मैं इसका पालन करता हूं।

Varanasi News: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (UPCC) के संगठनात्मक बदलाव के बीच निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने । वाराणसी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने खुद को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का 'हनुमान' करार दिया और कहा कि वे पद पर रहें या न रहें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सत्ताधारी दल के खिलाफ उनकी लड़ाई पूरी ताकत से जारी रहेगी। आगामी विधानसभा चुनावों से ठीक पहले हाईकमान द्वारा किए गए इस बड़े फेरबदल को स्वीकार करते हुए अजय राय ने कहा कि वह पार्टी नेतृत्व के हर फैसले के साथ मजबूती से खड़े हैं। टाइम्स नाउ नवभारत ने भी अजय राय से बातचीत की जिसमें वो भावुक नजर आए। राहुल गांधी के साथ अपनी तस्वीर से धूल पोछा। अजय राय ने जनेऊ दिखाते हुए कहा- ब्रह्म वचन देता हूं मरते दम तक कांग्रेस में बना रहूंगा। उन्होंने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अनुराधा मिश्रा मोना को बधाई दी और पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया।

ajay rai

नई कांग्रेस टीम के गठन पर बोले अजय राय

दिल में रहते हैं राहुल गांधी

टाइम्स नाउ नवभारत से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो फैसला किया है, मैं उसके साथ हूं। कभी कभी ऐसी परिस्थितियां बनती हैं, जिसमें टीम भावना के साथ काम करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी उनके के दिल में रहते है और उन्हें प्रधानमंत्री बनाना है।

End of Feed