Air Pollution in NCR: हरियाणा सरकार का आदेश, NCR में जल्द बंद करें स्कूल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 6, 2023, 06:46 PM IST

Air Pollution in NCR- दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की भयावह स्थिति को देखते हुए हरियाणा सरकार ने एनसीआर क्षेत्र के उपायुक्त से स्थिति का आंकलन कर स्कूल बंद करने का फैसला लेने के लिए कहा है। सरकार ने कहा है कि एक्यूआई गंभीर श्रेणी में है। ऐसे में कोई जोखिम नहीं लिया जा सकता।

गुरुग्राम: हरियाणा सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के अंतर्गत आने वाले जिलों के उपायुक्त से कहा है कि लगातार बढ़ रहे उच्च वायु प्रदूषण को लेकर अपने-अपने जिलों की स्थिति का आकलन करें और स्कूलों को बंद करने को लेकर फैसला करें। कहा गया है कि गुरुग्राम, फरीदाबाद, बहादुरगढ़, रोहतक और हिसार सहित हरियाणा के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से एक्यूआई गंभीर श्रेणी में दर्ज किया जा रहा है।

Air Pollution in NCR

दिल्ली एनसीआर वायु प्रदूषण

इतनी हवा है खराब

वायु प्रदूषण के मानक के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

End of Feed