LIVE

Delhi NCR Earthquake Live Updates: दिल्ली-NCR में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 5.6 तीव्रता से डोली धरती

Delhi NCR Earthquake Live Updates: दिल्ली-NCR में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 5.6 तीव्रता से डोली धरती

Delhi NCR Earthquake Live Updates: दिल्ली-NCR में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 5.6 तीव्रता से डोली धरती

Delhi Ncr Earthquake Live Updates: दिल्ली-एनसीआर समेत कई शहरों में सोमवार को 2 बजे के बाद भूकंप के झटके महसूस किए गए। दिल्ली-NCR में महसूस किए गए भूकंप के झटके की तीव्रता 5.6 थी। आपके शहर की ये है ताजा अपडेट-

NOV 06, 2023 17:18 IST

भूकंप से लोगों में दहशत

भूकंप से लोगों में दहशत फैल गई। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कई लोगों ने फर्नीचर के बहुत तेज हिलने की सूचना दी।
NOV 06, 2023 17:17 IST

नेपाल में 5.6 तीव्रता का भूंकप

नेपाल में सोमवार को 5.6 तीव्रता का भूकंप आया और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में तेज झटके महसूस किये गये। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी।
NOV 06, 2023 16:57 IST

पिथौरागढ़ जिले में भी भूकंप

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में भी भूकंप के तेज झटके भी महसूस किए गए हैं। यहां 4 बजकर 18 मिनट पर भूकंप आया है।
NOV 06, 2023 16:52 IST

शुक्रवार को भी महसूस हुए थे भूकंप के तेज झटके

शुक्रवार की देर रात भी भारत के कई शहरों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई थी।
NOV 06, 2023 16:46 IST

कोई हताहत नहीं

फिलहाल आज आए 5.6 रिक्‍टर स्‍केल के भूकंप में किसी शहर से किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं सामने आई है।
NOV 06, 2023 16:46 IST

दो दिन पहले भी डोली थी धरती

हाल ही में रात 11:40 पर आए बड़े भूकंप से धरती डोल उठी थी। जिसमें नेपाल में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई थी।
NOV 06, 2023 16:46 IST

5.6 तीव्रता का भूकंप

आज आए भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पैमाने पर 5.6 बताई जा रही है।
NOV 06, 2023 16:45 IST

इन शहरों में झटके

राजधानी दिल्‍ली समेत पटना, भोपाल और कई जगहों पर में भूकंप आते ही लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।
NOV 06, 2023 16:45 IST

भारत में भूकंप

दिल्‍ली-एनसीआर समेत भारत के कई शहरों में आज फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।