Telangana News: AIMIM नेता मुर्तजा पहलवान की चाकुओं से गोदकर हत्या, अस्पताल ले जाते समय मौत

तेलंगाना के रंगारेड्डी में AIMIM नेता की चाकुओं से गोदकर हत्या करने का मामला सामने आया है। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। हत्या के पीछे की वजह भी स्पष्ट नहीं है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच कर रही है।

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक AIMIM नेता की पहचान मुर्तजा पहलवान के रूप में हुई है। इस हत्याकांड के बारे में पुलिस ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार को हिमायत सागर रोड के पास अज्ञात हमलावरों के एक समूह ने उन पर हमला किया। इस हमले में मुर्तजा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उनको आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

Crime Scene

सांकेतिक तस्वीर।

8 से 10 हमलावरों ने किया हमला

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह घटना रंगारेड्डी जिले में आरजीआई एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में हुई। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने मुर्तजा पहलवान पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और काफी खून बह गया था। AIMIM विधायक मोहम्मद मुबीन के मुताबिक, हमले में करीब 8 से 10 लोग शामिल थे। वह घटना की जानकारी मिलने के बाद जर्मन अस्पताल पहुंचे और वहां पीड़ित के बारे में जानकारी ली।

End of Feed